मेरठ/उत्तर प्रदेश - पुलिस ने किया ब्यूटी पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 महिलाओ समेत 6 को हिरासत मे लिया - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, मार्च 30, 2026

मेरठ/उत्तर प्रदेश - पुलिस ने किया ब्यूटी पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 महिलाओ समेत 6 को हिरासत मे लिया

www.newsindia17.com

जिला मेरठ की टीपीनगर थाना पुलिस ने आज सोमवार की शाम दिल्ली रोड स्थित एक ब्यूटी पार्लर पर छापामार कर एक बड़े अनैतिक देह व्यापार के धंधे का  पर्दाफाश किया है। पुलिस  व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा संयुक्त रूप से की गयी इस कार्रवाई के दौरान मौके पर आपत्तिजनक स्थिति मे मिले तीन महिलाओ व तीन युवको  हिरासत मे लिया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार एएचटीयू थाना प्रभारी  रविंद्र सिंह को लम्बे समय से सूचना मिल रही थी कि दिल्ली रोड  स्थित बहादुर मोटर के पास स्थित शारदा प्लाजा मे संचालित किये जा रहे एक मसाज व ब्यूटी पार्लर मे अनैतिक गतिविधियां चल रही है। इस सूचना की पुष्टि होने के बाद एएचटीयू थाना प्रभारी ने तत्काल सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना को मामले से अवगत कराया था।


ब्यूटी पार्लर की आड़ मे चल रहे इस अनैतिक देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश करने के लिए सीओ सौम्या अस्थाना के निर्देशन मे दो टीमो का गठन किया गया था। आज सोमवार की शाम पुलिस ने अचानक ही ब्यूटी पार्लर पर दबिश दी। पुलिस के ब्यूटी पार्लर परिसर मे प्रवेश करते ही वहां मौजूद लोगो में अफरा तफरी मच गयी। तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके पर आपत्तिजनक स्थिति मे मिले 3 महिलाओ व 3 युवको को हिरासत मे ले लिया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस को मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी मिली। ये सामग्री वहां चल रहे देह व्यापार के धंधे की पुष्टि करती है।


क्षेत्राधिकारी सौम्या अस्थाना ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र मे मसाज और ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहे अवैध धंधों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि यह नेटवर्क कब से संचालित था और इसके तार किन-किन लोगों से जुड़े हैं।


दिल्ली रोड जैसे व्यस्त इलाके में चल रहे इस रैकेट के खुलासे के बाद स्थानीय लोगों में भी हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अब पार्लर संचालक के लाइसेंस और भवन के दस्तावेजों की भी जांच कर रही है। पकड़े गए युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

web counter free
अभी तक पाठक संख्या