
इंटरनेट डेस्क। इस साल पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग की ओर चुनाव कार्यक्रम का ऐलान कर दिया गया है। इन सभी राज्यों के चुनावों परिणाम एक ही दिन 4 मई को ही आएंगे। चुनाव के लिए पार्टियों की ओर से उम्मीदवारों की सूची जारी की जार ही है।
इसी कड़ी में असम विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। 88 उम्मीदवारों की इस पहली सूची में सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का नाम भी है। वह जलुकबारी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। वहीं कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए प्रद्युत बोरदोलोई को दिसपुर से टिकट दिया गया है।
आपको बता कि चुनाव आयोग की ओर से 15 मार्च को असम विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान किया था। असम में 9 अप्रैल को 126 सीटों के लिए वोटिंग होगी। वहीं चुनाव का परिणाम 4 मई को सभी के सामने आएंगे।
PC:thehindu
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें