तिरुवनंतपुरम पहुंचे सीएम Bhajanlal, स्थानीय कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, ये है कार्यक्रम - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, मार्च 21, 2026

तिरुवनंतपुरम पहुंचे सीएम Bhajanlal, स्थानीय कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, ये है कार्यक्रम

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज केरल की यात्रा पर तिरुवनंतपुरम पहुंच चुके हैं। तिरुवनंतपुरम पहुंचने पर उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वह कार्यकर्ताओं द्वारा मिले आत्मीय स्वागत से अभिभूत हुए। यहां पर सभी के स्नेह एवं विश्वास के लिए उन्होंने हृदय से आभार जताया।

उन्होंने कझाकुट्टम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी वी मुरलीधरन के नामांकन में सहभागिता कर उन्हें अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में वी. मुरलीधरन का समर्पण, अनुभव एवं जनसेवा का भाव इस क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

खबरों के अनुसार, सीएम भजनलाल यहां पर बीजेपी की नीतियों को बताएंगे और बीजेपी के उम्मीदवार को वोट करने के लिए अपील करेंगे। वहीं उनका विलेमबलम व्यवस्था भवन में कट्टक्कड़ा से प्रत्याशी पी के कृष्णदास, विकास भवन और वट्टियूर्कवु म्यूजियम में नेमोम सीट से प्रत्याशी राजीव चंद्रशेखर और आर श्रीलेखा की नामांकन रैलियों में भी शिरकत करने का भी कार्यक्रम है।

PC:X
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें