जिला बरेली की शीशगढ़ थाना पुलिस ने महिला सुरक्षा और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक 19 वर्षीय युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने और बाद में मुकरने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश आकर जेल भेज दिया गया है।
उक्त मामला थाना क्षेत्र के मोहल्ला तिगड़ी से जुड़ा है। मौहल्ला निवासी युवक कैफ का पड़ोस में रहने वाली एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि कैफ ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ साथ शारीरिक संबंध बनाए। अब युवती और उसके परिजनों ने द्वारा शादी करने का दबाब बनाये जाने पर कैफ पर कैफ अपने वादे से मुकर गया। इतना ही नही आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी।
उक्त मामले मे पीड़िता की माँ की ओर से दी गयी तहरीर के आधार पर आरोपी कैफ के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी थी। आज शुक्रवार सुबह मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए शीशगढ़ पुलिस ने आरोपी कैफ को बिलासपुर अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक थाना शीशगढ़ ने बताया कि आरोपी कक्षा 8 तक पढ़ा है और मजदूरी व खेती-बाड़ी का काम करता है। पीड़िता के घर के पास रहने के कारण उसने युवती को प्रेम जाल में फंसाया और फिर वादा खिलाफी की। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए आरोपी को न्यायालय मे पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह, महिला उप निरीक्षक काजल कौशल, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार व कांस्टेबल तरुण कुमार शामिल रहे।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

