![]() |
| एआई जनरटेड इमेज |
कल शुक्रवार की शाम मुरादाबाद के मझोला थाना मे एक शादी की खुशियाँ उस वक्त मातम मे बदल गईं, जब जेवर और लहंगे को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ा कि लड़की पक्ष और ग्रामीणों ने मिलकर दूल्हे समेत बरातियों की जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान बाराती जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आये। इस हंगामे के बाद निकाह की रस्में अधर में लटक गईं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव स्योहारा बाजे निवासी जसीम का निकाह चौधरपुर निवासी जीनत के साथ तय हुआ था। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जसीम कल शुक्रवार की शाम करीब चार बजे लगभग 200 बरातियों के साथ धूमधाम से चौधरपुर पहुँचा। बताया जा रहा है कि लड़की पक्ष ने चार दिन पहले ही लड़के वालों से कीमती जेवर और विशेष लहंगा भिजवाने की मांग की थी। लड़का पक्ष का तर्क था कि उनके यहाँ ऐसी कोई परंपरा नहीं है, इसलिए वे इसे पूरा नहीं कर सकते। इस पर लड़की पक्ष ने स्पष्ट कह दिया था कि ये मांग पूरी न होने पर बारात लेकर न आये।
इसके बावजूद भी कल जसीम कल शाम बारात लेकर लड़की के दरवाजे पर पहुँच गया। यहाँ जेवर और लहंगे को लेकर दोनो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते बात इतनी बिगड़ गई कि घराती और स्थानीय ग्रामीण आपा खो बैठे। उन्होंने लाठी-डंडों से बरातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस मारपीट में दूल्हे समेत कई बरातियों को चोटें आई हैं। निकाह की रस्में रुक गईं और बारात बिना दुल्हन लिए वापस लौटने को मजबूर हो गयी। घटना के बाद पीड़ित दूल्हा पक्ष मझोला थाने पहुँचा और लड़की पक्ष के विरुद्ध नामजद तहरीर दी।
इंस्पेक्टर थाना मझोला रविंद्र सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गाँव चौधरपुर में बरातियों और लड़की पक्ष के बीच जेवर-लहंगे को लेकर विवाद हुआ था। दूल्हा पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |
.png)
