जहानाबाद/जिला पीलीभीत - दहेज की माँग पूरी न होने पर पति व बहनोई ने किया नवविवाहिता से गैंगरेप, नशीली दवा देकर बनाया वीडियो, मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, अप्रैल 04, 2026

जहानाबाद/जिला पीलीभीत - दहेज की माँग पूरी न होने पर पति व बहनोई ने किया नवविवाहिता से गैंगरेप, नशीली दवा देकर बनाया वीडियो, मुकदमा दर्ज

www.newsindia17.com
एआई जनरटेड इमेज 

जिला पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र से रिश्तों को कलंकित करने वाला एक सनसनीखेज मामला प्रकाश मे आया है। यहाँ एक नवविवाहिता ने अपने पति और नंदोई (बहनोई) पर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। इतना ही नहीं आरोपियों ने पीड़िता को नशीली दवा देकर उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते रहे। पुलिस ने पीड़िता की माँ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र निवासी युवती की शादी इसी वर्ष 19 फरवरी 2026 को जिला बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र निवासी एक युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष वालो ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया और 20 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग रख दी। मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष द्वारा विवाहिता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।


पीड़िता की माँ द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार साजिश के तहत 6 मार्च को पति और नंदोई विवाहिता को बहला-फुसलाकर अल्मोड़ा ले गए। वहां एक होटल में ठहरने के दौरान आरोपियों ने पीड़िता को नशीली गोली खिला दी और बेहोशी की हालत में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने अश्लील वीडियो भी बना लिया। पीड़िता द्वारा इस सबका विरोध किये जाने पर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया गया। 

घटना का खुलासा कल 3 अप्रैल को तब हुआ जब पीड़िता ने आपबीती मायके पक्ष को बताई। परिजन तुरंत ससुराल पहुँचे और पीड़िता को अपने साथ ले आए। वर्तमान में पीड़िता की हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है, जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।


मामले की गंभीरता को देखते हुए जहानाबाद पुलिस ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी जहानाबाद प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि पीड़िता की माँ की तहरीर के आधार पर पति और उसके बहनोई के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।।

free web counter
 अभी तक पाठक संख्या