मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश - पति पर दूसरी शादी करने व दहेज उत्पीड़न का आरोप, मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, अप्रैल 08, 2026

मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश - पति पर दूसरी शादी करने व दहेज उत्पीड़न का आरोप, मुकदमा दर्ज

www.newsindia17.com
एआई जनरेटेड इमेज 

मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने न केवल उसे धोखे में रखकर दूसरी शादी कर ली, बल्कि दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न भी कर रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के हरथला हड्डी मिल क्षेत्र निवासी आरर्शी ने पुलिस को दी गयी तहरीर मे बताया कि 2 वर्ष पूर्व उसकी शादी कटघर थाना क्षेत्र के करुला, गली नंबर-3 निवासी नजरुद्दीन के साथ हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि निकाह के बाद से ही पति के व्यवहार में बदलाव आ गया था। वह उसे विदा कराकर अपने घर ले जाने में लगातार टालमटोल करता रहा। पीड़िता द्वारा दी गयी तहरीर मे बताया गया कि शादी के बाद से पति ने न तो उसे पत्नी का अधिकार दिया और न ही भरण-पोषण के लिए कोई खर्च दिया।


आरोप है कि नजरुद्दीन अक्सर शराब पीकर उसके मायके आता है और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करता है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसके पास रखे पैसे भी डरा-धमकाकर छीन ले जाता है। महिला के अनुसार हाल ही में उसे जानकारी मिली है कि उसके पति ने दूसरी शादी रचा ली है। इसका विरोध किये जाने पर आरोपी ने दहेज की मांग शुरू कर दी और मांग पूरी न होने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।


सिविल लाइंस थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष सक्सेना ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

counter
अभी तक पाठक संख्या