जिला अमरोहा के बछरायूं थाना क्षेत्र से 17 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी के परिजनों ने एक युवक पर किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार 12 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 8:30 बजे किशोरी घर से अचानक लापता हो गई। किशोरी के काफी देर तक वापस न आने पर परिजनो को चिंता हुई और उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन और पूछताछ के बाद परिजनों को जानकारी मिली कि जिला मुरादाबाद छजलैट थाना क्षेत्र के ग्राम दयानाथपुर का निवासी रिंकू पुत्र राजपाल किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
किशोरी के परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक उसे शादी का झांसा देकर या किसी अन्य बहाने से अपने साथ ले गया है। उन्होंने आशंका जताई है कि आरोपी किशोरी के साथ कोई अप्रिय घटना कर सकता है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि किशोरी को जल्द से जल्द बरामद किया जाए और आरोपी के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बछरायूं पुलिस तुरंत हरकत में आ गई है। थाना प्रभारी कुलदीप तोमर ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी की सकुशल बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस की प्राथमिकता है।"
पुलिस ने आरोपी की लोकेशन का पता लगाने के लिए सर्विलांस सेल की मदद ली है और मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |
.png)
