आज शनिवार को प्रारम्भ हुए जैन समाज के पंचकल्याणक महोत्सव के अवसर पर विशाल घटयात्रा निकाली गई, जिसमें इंद्र और इंद्राणियों के रूप में सजे श्रद्धालुओं और केसरिया वस्त्रों में सुसज्जित महिलाओं ने धर्म की शामिल रहे। जयकारों और बैंड-बाजे की मधुर धुनों के बीच निकली इस यात्रा ने पूरे शहर को धर्ममय बना दिया।
उक्त महोत्सव का प्रारंभ आज शनिवार सुबह दिगंबर जैन मंदिर में सौधर्म इंद्र सहित सभी इंद्रों व इंद्राणियों द्वारा श्रीजी के अभिषेक और शांतिधारा के साथ किया गया। श्रद्धालुओं को आचार्य श्री 108 विवृत सागर महाराज और विश्वार्थ सागर महाराज का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ। संपूर्ण पूजा-पाठ का निर्देशन शुल्लकरत्न श्री समर्पण सागर महाराज ने किया।
दिगंबर जैन मंदिर जी से प्रारंभ हुई घटयात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई जैन विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पहुंची। यहाँ पांडुक शिला का विधि-विधान से शुद्धिकरण किया गया। यात्रा में इंद्राणी बनीं सैकड़ों महिलाएं सिर पर मंगल कलश लिए चल रही थी। इसके साथ ही सजे-धजे इंद्र, तीर्थंकर के माता-पिता, अष्ट कुमारी और अन्य गौरवमय पात्र आकर्षण का केंद्र रहे। घट यात्रा का मार्ग में अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर घटयात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
घटयात्रा के पुनः मंदिर पहुंचने पर दिल्ली निवासी विनय कुमार जैन द्वारा सविधि ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात मंडप शुद्धि, वेदी शुद्धि, चितांवर्ण और अखंड दीप प्रज्वलन के साथ महोत्सव के अनुष्ठानों का विधिवत शुभारंभ हुआ।
इस मांगलिक अवसर पर पंकज जैन (सभासद), राजीव जैन, लोकेश जैन, सुकेश जैन, अशोक जैन, अनुराग जैन, डॉ. अंकुर जैन, अर्चित जैन, राजेश जैन, वंश जैन के साथ ही अनिता जैन, अलका जैन, निशा जैन, संध्या जैन, शालू जैन, रिया जैन, पूनम जैन, नेहा जैन और संदीप जैन, अनिल जैन, सुनील जैन, पुनीत जैन, ऋषभ जैन, निकुंज जैन, नितिन जैन, सौरभ जैन, विवेक जैन, सुमन जैन, शैलेन्द्र जैन, आशु जैन, सपन जैन, शुभम जैन सहित समाज के अनगिनत लोग मौजूद रहे।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |
.png)
