
इंटरनेट डेस्क। विपक्ष के विरोध के बीच केन्द्र सरकार ने आज महिला आरक्षण कानून में संशोधन से जुड़े 3 बिल लोकसभा में पेश किए गए। बजट सत्र का विस्तार करते हुए केन्द्र सरकार ने आज से तीन दिन का विशेष सत्र बुलाया है। पहले दिन तीन मुख्य विधेयक संविधान (131वां) संशोधन विधेयक, परिसीमन विधेयक 2026 और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 पेश किए गए।
केन्द्र सरकार ने इस संबंध में बयान दिया कि इन विधेयकों का उद्देश्य लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण के कार्यान्वयन में तेजी लाना है। संशोधन बिल में लोकसभा सांसदों की संख्या 850 करने का प्रस्ताव है। मौजूदा संख्या 543 है। सांसद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज सका।
यादव ने पूछा था कि जनगणना क्यों नहीं कराई जा रही है। इस पर अमित शाह ने कहा कि जाति के आंकड़ों के साथ ही गणना की जा रही है। अगर सपा के बस में होता तो वे तो घरों को भी जातियां दे देते। आज विपक्षी सांसदों की ओर से संसद में जोरदार हंगाम किया।
PC:ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें