
इंटरनेट डेस्क। बिहार में नीतीश युग समाप्त होने के बाद आज से सम्राट युग शुरू हो चुका है। सम्राट चौधरी आज बिहार के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्हें पटना स्थित लोकभवन में राज्यपाल अता हसनैन ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है। जेडीयू के विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने बिहार के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।
बिहार में पहली बार भाजपा का सीएम बना है। शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार, लोजपा (रामविलास) पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान भी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण समारोह से पहले सम्राट चौधरी ने पटना के राजवंशी नगर स्थित पंचरूपी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की।
इसके बाद वह सीधे लोकभवन पहुंचे। इसके बाद राज्यपाल ने सम्राट चौधरी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वह बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने हैं। आकपो बता दें कि नीतीश कुमार 20 साल बिहार के सीएम रहे हैं। अब वह राज्यसभा सदस्य बन चुके हैं।
PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें