
इंटरनेट डेस्क। लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी उमर हारिस उर्फ 'खरगोश' को लेकर अब एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस आतंकी ने राजस्थान की राजधानी जयपुर में पहचान बदलकर निकाह किया था। उसने निकाह के लिए फर्जी दस्तावेज बनवाए। इन दस्तावेजों के आधार पर वह भारतीय पासपोर्ट बनवाने में भी सफल रहा, जिसके बाद वह देश से भाग निकला।
माना जा रहा है कि वह सऊदी अरब में छिपा हुआ है। अंतरराष्ट्रीय आतंकी मॉड्यूल की जांच में इस प्रकार का खुलासा हुआ है। इस जांच में खुलासा हुआ कि आतंकी उमर हारिस साल 2012 में पाकिस्तान से जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ कर आया था। इसके बाद वह ठिकाने बदलता रहा है।
उसने घाटी में अपनी जड़ें मजबूत की। ठिकाने बदलने के चलते उसे खरगोश बोला जाने लगा। अंतरराष्ट्रीय आतंकी मॉड्यूल की जांच का सुपरविजन कर रही श्रीनगर पुलिस ने उमर हारिस की जानकारी केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को बताई है। श्रीनगर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के एक मॉड्यूल का खुलासा कर पांच संदिग्धों को अपनी हिरासत में लिया है।
PC:orfonline
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें