बरखेड़ा/जिला पीलीभीत - संदिग्ध परिस्तिथियो मे खेत मे पड़ा मिला 2 दिन पूर्व लापता हुए 50 वर्षीय व्यक्ति का शव, पुलिस जाँच मे जुटी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, अप्रैल 18, 2026

बरखेड़ा/जिला पीलीभीत - संदिग्ध परिस्तिथियो मे खेत मे पड़ा मिला 2 दिन पूर्व लापता हुए 50 वर्षीय व्यक्ति का शव, पुलिस जाँच मे जुटी

www.newsindia17.com

जिला पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र मे आज शनिवार की सुबह दो दिन पूर्व लापता हुए एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजने के साथ ही मामले की जाँच शुरू कर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा बरखेड़ा के  मोहल्ला जामा मस्जिद निवासी सुखलाल आयु 50 वर्ष पुत्र छोटेलाल गत 16 अप्रैल से लापता थे। उनके भतीजे अरविन्द कुमार ने बताया कि सुखलाल पेशे से नाई थे और 16 अप्रैल को शादी ब्याह के काम के सिलसिले मे ग्राम गंगापुरी आये थे। इसके बाद से ही वह घर वापस नही आये थे। आज शनिवार की सुबह ग्रामीणो ने उनका शव खेत मे पड़ा देखा। शव मिलने की सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी।


सूचना मिलते ही बरखेड़ा पुलिस फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंची और आवश्यक जाँच पड़ताल की। ग्रामीणो के अनुसार सुखलाल अक्सर काम के सिलसिले में गंगापुरी आते रहते थे और कई दिनो तक यही रुकते थे। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि सुखलाल पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे।


पुलिस द्वारा की गयी प्रारम्भिक जाँच मे मृतक के शरीर पर किसी बाहरी चोट के निशान नही मिले है। थानाध्यक्ष बरखेड़ा प्रमेन्द्र कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने पर ही मौत के सही कारणो का पता लग सकेगा। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

conter12
अभी तक पाठक संख्या