
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिर से राजस्थान के लोगों को बड़ी सौगात देने वाले हैं। पीएम मोदी इसके लिए राजस्थान का दौरा करने वाले हैं। वह 21 अप्रैल को बालोतरा के पचपदरा में रिफाइनरी का लोकार्पण करेंगे। इस बात की जानाकरी मुख्यमंत्री भजनलाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।
सीएम भजनलाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि मुझे यह जानकारी देते हुए अत्यंत हर्ष और गर्व की अनुभूति हो रही है कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, हम सभी के मार्गदर्शक, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल 2026 को पचपदरा रिफाइनरी के लोकार्पण हेतु वीरधरा राजस्थान पधार रहे हैं।
सीएम भजनलाल शर्मा ने इस संबंध में आगे लिखा कि यह रिफाइनरी मारवाड़ सहित पूरे राजस्थान के आर्थिक कायाकल्प और युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलने वाली 'भाग्यरेखा' सिद्ध होगी। प्रधानमंत्री का राजस्थान की समस्त जनता की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।
PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें