
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन राजस्थान का दौरा करेंगे। पीएम मोदी 21 अप्रैल को बालोतरा आएंगे। इसके बाद 15 मई के बाद नितिन नबीन राजस्थान आ सकते हैं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने आज राजधानी जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की पुष्टि कर दी है कि नितिन नबीन जल्द ही राजस्थान के दौरे पर आएंगे। प्रदेश भाजपा की ओर से नितिन नबीन के प्रदेश दौरे को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।
मदन राठौड़ ने पीसी में जानकारी दी कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को राजस्थान आने का न्योता तो पहले ही भेजा जा चुका है, लेकिन फिलहाल दूसरे राज्यों के चुनाव परिणाम आने का इंतजार है।
उन्होंने बताया कि जैसे ही ये नतीजे आएंगे, उसके तुरंत बाद यानी 15 मई के आसपास नितिन नबीन का दौरा तय हो सकता है। उन्होंने बताया कि नितिन नबीन द्वारा संगठन को मजबूत करने और आगामी रणनीति पर बड़ी चर्चा की जाएगी।
PC:facebook
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें