Supreme Court पहुंचा राजस्थान एसआई भर्ती-2021 का मामला, चयनित अभ्यर्थियों ने दायर की एसपीएल - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, अप्रैल 18, 2026

Supreme Court पहुंचा राजस्थान एसआई भर्ती-2021 का मामला, चयनित अभ्यर्थियों ने दायर की एसपीएल

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान एसआई भर्ती-2021 का मामला अब देश के शीर्ष न्यायालय में पहुंच चुका है। चयनित अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती देने के लिए सुप्रीम का दरवाजा खटखटा दिया है। खबरों के अनुसार, चयनित अभ्यर्थियों की ओर से अब स्पेशल लीव पिटिशन (एसपीएल) दायर कर राजस्थान उच्च न्यायालय की खंडपीठ के फैसले को चुनौती दी गई है।

अभ्यर्थियोंने याचिका में दायर कर पूरी भर्ती प्रक्रिया को रद्द न किए जाने की मांग की है। चयनित अभ्यर्थियों ने कहा कि जिनका चयन वैध तरीके से हुआ है, उनके साथ अन्याय न हो। इसके स्थान पर दोषी अभ्यर्थियों या अधिकारियों के खिलाफ अलग से कार्रवाई की जानी चाहिए।

आपको बात दें कि राजस्थान उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने 4 अप्रैल को एकलपीठ के 28 अगस्त 2025 के फैसले को बरकरार रखते हुए एसआई भर्ती-2021 की पूरी भर्ती प्रक्रिया रद्द करने का फैसला सनुाया था। अब चयनित अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती है। इस मामले में आरपीएससी के तत्कालीन सदस्य रामूराम राईका और बाबूलाल कटारा की गिरफ्तारी हो चुकी है।

PC:youtube
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें