24 घंटे में इंस्टाग्राम पर दोगुने हो गए हैं कॉकरोच जनता पार्टी के फॉलोअर्स - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, मई 22, 2026

24 घंटे में इंस्टाग्राम पर दोगुने हो गए हैं कॉकरोच जनता पार्टी के फॉलोअर्स

इंटरनेट डेस्क। व्यंग्य से निकली कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने इतिहास रच दिया है। ये भारत में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाली पार्टी बन गई है। सीजेपी के इंस्टाग्राम पर 24 घंटे में फॉलोअर्स दोगुने हो गए हैं। ये आंकड़ा अब 193 करोड़ (19.3 मिलियन) पहुंच चुका है। मौजूदा समय में देश की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के इंस्ट्राग्राम पर 90 लाख और कांग्रेस के 134 करोड़ फॉलोअर्स हैं।

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने पार्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। सीजेपी का एक्स अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया था। इसके बाद संगठन की ओर से कुछ देर बाद नया अकाउंट बना दिया गया। जिसका नाम ;कॉकरोच इज बैक रखा गया और बायो में लिखा- कॉकरोच डोंट डाय यानी कॉकरोच मरते नहीं। नए अकाउंट से पहला पोस्ट गुुरुवार को दोपहर 2:29 बजे हुआ। आज सुबह 9.30 बजे तक इसके एक्स पर 1.26 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके थे।

कॉकरोच जनता पार्टी ने बताई ये चार योग्यताएं
आपको बता दें सीजेआई सूर्यकांत ने 15 मई को देश के बेरोजगार युवाओं को कॉकरोच बोल दिया था। इसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी का गठन हुआ। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) अपनी वेबसाइट पर खुद को उन लोगों की राजनीतिक पार्टी करार दिया है, जिन्हें व्यवस्था ने कभी गिनती में नहीं लिया। ये पार्टी खुद को यह आलसी और बेरोजगारों की आवाज भी बताती है।

इसका नारा है ;सेक्युलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक, लेजी। वहीं सीजेपी में शामिल होने के लिए चार जरूरी योग्यताएं बताई हैं। इसमें अनएम्प्लॉइड, लेजी, क्रॉनिकली ऑनलाइन, एबिलिटी टू रैंट प्रोफेशनली हैं। कॉकरोच जनता पार्टी को आश्चर्चजनक रूप से सोशल मीडिया पर लोकप्रियता मिल रही है।

PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें