अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो पत्नी के साथ पहुंचे आमेर, राजस्थानी अंदाज में किया स्वागत - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, मई 25, 2026

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो पत्नी के साथ पहुंचे आमेर, राजस्थानी अंदाज में किया स्वागत

इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो पत्नी जेनेट डी. रूबियो के साथ राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंच गए हैं। मार्को रूबियो आज दोपहर करीब डेढ़ बजे विशेष विमान से आगरा से जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे। जहां राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने उनकी अगवानी की। यहां से वह सीधे आमेर महल घूमने गए।

मार्को रूबियो के साथ अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के जयपुर आगमन के कारण आमेर महल को चार घंटे तक पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। अब हाथी गांव भी जा सकते हैं। उनका सिटी पैलेस भी जाने का कार्यक्रम है।

खबरों के अनुसार, आमेर महल के जलेब चौक में मार्को रूबियो का पारंपरिक राजस्थानी अंदाज में स्वागत किया गया। इससे पहले उनका काफिला एयरपोर्ट से आमेर के लिए निकला तो इस दौरान जेएलएन मार्ग सहित आमेर तक करीब 19 किमी के दायरे में ट्रैफिक रोक दिया गया था। रूबियो होटल रामबाग पैलेस में ठहरेंगे। सुरक्षा कारणों और उच्च स्तरीय प्रोटोकॉल के चलते यहां की डिटेल्स को बेहद गोपनीय रखा गया है। आज वह जयपुर में ही रुकेंगे।

PC:amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें