बीसलपुर/जिला पीलीभीत - 19 वर्षीय युवती को अगवाकर 3 दिन तक सामूहिक दुष्कर्म, 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, मई 21, 2026

बीसलपुर/जिला पीलीभीत - 19 वर्षीय युवती को अगवाकर 3 दिन तक सामूहिक दुष्कर्म, 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

[https://newsindia17.com/crime/uttar-pradesh/bisalpur-gangrape-registered](https://www.google.com/search?q=https://newsindia17.com/crime/uttar-pradesh/bisalpur-gangrape-registered)
एआई जनरेटेड इमेज 
उत्तर प्रदेश के जिला पीलीभीत से एक 19 वर्षीय युवती को अगवाकर बंधक बनाकर 3 दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश मे आया है। इस मामले मे पीड़िता की माँ द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर शाहजहांपुर निवासी 4 आरोपितो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।

बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को दी गयी तहरीर मे बताया कि गत 17 मई को वह बिलसंडा थाना क्षेत्र स्थित अपने मायके गयी थी। इस दौरान घर पर उसकी 19 वर्षीय बेटी के साथ अन्य छोटे बच्चे ही थे। आरोप है कि उसके जाने के बाद ही आरोपित युवती को बहलाफुसलाकर अपने साथ ले गए। आरोपितो ने युवती को 3 दिनो तक किसी अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर रखा और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 19 मई को मायके से वापस आयी महिला को बेटी घर पर नही मिली। बेटी के न मिलने पर परेशान परिजनो ने सभी संभावित ठिकानो पर उसको तलाशा मगर कोई सुराग नही मिल सका। इसी बीच पुलिसिया कार्रवाई और पकड़े जाने के डर के चलते एक आरोपित पीड़िता को उसके घर के पास छोड़कर फरार हो गया।

घर पहुंची बेटी ने रोते हुए परिजनो को आपबीती कह सुनाई। शुरुआत मे लोकलाज और सामजिक बदनामी के डर के चलते पीड़ित परिवार पुलिस के पास जाने की हिम्मत नही जुटा सका। अंत मे आज गुरुवार को न्याय पाने की खातिर पीड़ित परिवार ने हिम्मत जुटाकर बीसलपुर कोतवाली मे मामले की तहरीर दी।

प्रभारी निरीक्षक बीसलपुर संजीव शुक्ला ने बताया कि पीड़िता की माँ द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर जिला शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र अंतर्गत गाँव धीरट निवासी 4 युवको के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपितो के नाम हरिओम, शोभित कुमार, ओमदेव व नितेश कुमार है। नितेश को छोड़कर तीनो आरोपित आपस में सगे भाई है। पीड़िता का चिकिस्तकीय परीक्षण कराया गया है। फ़िलहाल आरोपित फरार है। आरोपितो की तलाश मे संभावित ठिकानो पर दबिश दी जा रही है।
free counter
अभी तक पाठक संख्या