चाँदपुर/जिला बिजनौर - 14 वर्षीय किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, ग्रामीणो ने मुख्य आरोपी को पकड़कर किया पुलिस के हवाले, मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, मई 24, 2026

चाँदपुर/जिला बिजनौर - 14 वर्षीय किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, ग्रामीणो ने मुख्य आरोपी को पकड़कर किया पुलिस के हवाले, मुकदमा दर्ज

https://www.newsindia17.com/bijnor-chandpur-minor-girl-kidnapped-gangrape-case-main-accused-arrested/

जिला बिजनौर के चाँदपुर थाना क्षेत्र से 14 वर्षीय नाबालिग को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश मे आया है। घटना के दौरान मौके पर पहुंचे परिजनो और ग्रामीणो ने मुख्य आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया। इस दौरान मुख्य आरोपी के 3 अन्य साथी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित चारो के खिलाफ सुसंगत धाराओ मे मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।


उक्त मामले मे पीड़िता के चाचा द्वारा पुलिस को दी गयी तहरीर मे बताया गया कि ये घटना कल शनिवार की देर शाम लगभग 5 बजे की है। बताया गया कि ग्राम सुंदरा निवासी विशाल नामक युवक अपने 3 अज्ञात साथियो के साथ आया और उनकी 14 वर्षीय भतीजी को बहला फुसलाकर एक बोलेरो कार मे बैठाकर ले गया। बताया गया कि चारो आरोपी किशोरी को लेकर ग्राम हैजरपुर के पास स्थित एक सूनसान टिन शेड वाले मकान मे ले गए। जहाँ आरोपी विशाल ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया जबकि उसके अन्य साथी बाहर पहरा देते रहे।


इसी दौरान कुछ ग्रामीणो के साथ बास्टा की ओर से चाँदपुर आ रहे पीड़िता के चाचा की नजर टिन शेड वाले मकान के पास खड़ी बोलेरो कार और अपनी भतीजी पर पड़ी। किसी अनहोनी की आशंका होने पर उन्होंने फोन कर कुछ और ग्रामीणो को मौके पर बुला लिया। ग्रामीणो को आता देख पहरा दे रहे तीनो युवक उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए जबकि मकान में अंदर पहुंचे ग्रामीणो ने मुख्य आरोपी विशाल को किशोरी के साथ दुष्कर्म करते रंगे हाथ दबोच लिया।


घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए चांदपुर थाना पुलिस ने तुरंत ही मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर सुंसगत धाराओ मे मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मुख्य आरोपी से पूछताछ की जा रही है और फरार हुए तीनों अज्ञात युवकों की तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

free web counter
अभी तक पाठक संख्या