पटवाई/जिला रामपुर - संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, मई 27, 2026

पटवाई/जिला रामपुर - संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप

https://www.newsindia17.com/crime/rampur-patwai-woman-suspicious-death-husband-accused-of-strangulation-murder

जिला रामपुर के पटवाई थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश मे आयी है। यहाँ एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्तिथियो मे हुई मौत के बाद मायके पक्ष वालो ने पति पर गला दबाकर हत्या करने गंभीर आरोप लगाया है। दूसरी ओर ससुराल पक्ष वाले विवाहिता की मौत को स्वभाविक मौत बता रहे है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजने के साथ ही मामले की जाँच शुरू कर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार नेहा आयु 34 वर्ष का विवाह 13 वर्ष पूर्व नरेंद्र निवासी सुरजनपुर, थाना क्षेत्र पटवाई के साथ हुआ था। मृतका के चाचा उमेश ने बताया कि नरेंद्र पेट्रोल पंप पर सेल्समेन का काम करता है और अपने परिवार का इकलौता बेटा है। पिता की मौत होने के बाद से घर की पूरी जिम्मेदारी उस पर ही थी। वर्तमान में नेहा व नरेंद्र के 10 व 4 वर्षीय दो बच्चे भी है।


मृतका के चाचा ने आरोप लगाया कि नरेंद्र को शराब की लत है और नशे की हालत मे अक्सर नेहा के साथ मारपीट करता था। नेहा द्वारा इस सबका विरोध किये जाने पर घर मे अक्सर विवाद होता रहता था। आरोप है कि शराब पीने की आदत को लेकर मंगलवार की देर रात भी नेहा और नरेंद्र के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान नरेंद्र ने आपा खो दिया और नेहा की गला दबाकर हत्या कर दी। आज बुधवार सुबह घटना का पता लगने पर मायके पक्ष वाले मौके पर पहुंचे।


दूसरी ओर आरोपी पति नरेंद्र ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उसका कहना है कि नेहा की मौत स्वाभाविक रूप से हुई है और उसने अपनी पत्नी के साथ कोई मारपीट या गला दबाने जैसी हरकत नहीं की है।


थाना पटवाई प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है और शव का पंचनामा भरने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। मृतका के परिजनों से लिखित शिकायत मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयानों को दर्ज कर मामले की गहराई से जांच कर रही है। दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ जाने के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

conter12
अभी तक पाठक संख्या