बिल्सी/जिला बदायूँ - नमाज पढ़ने गए कारोबारी की दुकान मे घुसा अज्ञात चोर 25 हजार की नकदी चोरी कर हुआ फरार, सीसीटीवी मे कैद हुई घटना - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, मई 22, 2026

बिल्सी/जिला बदायूँ - नमाज पढ़ने गए कारोबारी की दुकान मे घुसा अज्ञात चोर 25 हजार की नकदी चोरी कर हुआ फरार, सीसीटीवी मे कैद हुई घटना

newsindia17.com/badaun-bilsi-trader-shop-theft-cctv-viral

जनपद बदायूँ के बिल्सी थाना क्षेत्र से चोरी की एक सनसनीखेज घटना सामने आयी है। यहाँ आज शुक्रवार की दोपहर व्यस्तम बाजार मे स्थित रेडीमेड गारमेंट्स की एक दुकान में घुसकर गल्ले मे रखे 25 हजार रूपये पर हाथ साफ़ कर दिया। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे मे कैद हुई है। घटना का वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया माध्यमो पर वायरल हो रहा है। इस मामले मे पीड़ित व्यापारी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज मे दिखाई दे रहे अज्ञात चोर की तलाश मे जुटी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव खैरी निवासी मोहम्मद जफर पुत्र मोहम्मद वली की बिल्सी नगर के मोहल्ला नंबर 1 मे रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान है। आज शुक्रवार की दोपहर जफर अली दुकान का आधा शटर गिराकर पास की मस्जिद मे नमाज अदा करने गए थे। उन्हें जल्द ही वापस आना था इसलिए उन्होंने दुकान पूरी तरह बंद नही की थी।


जफर की इसी लापरवाही का फायदा उठाते हुए एक अज्ञात युवक ने चोरी की इस वारदात को अंजाम दे डाला। घटना की वायरल हुई वीडियो मे देखा जा  सकता है कि एक युवक बेहद बेखौफ अंदाज में आधे खुले शटर के नीचे से दुकान के भीतर दाखिल होता है। अंदर घुसते ही युवक सीधे काउंटर की तरफ बढ़ता है और वहाँ रखे गल्ले का ताला तोड़ देता है। युवक गल्ले मे रखी लगभग 25 हजार रुपये की नकदी समेटकर पलक झपकते ही उसी रास्ते से फरार हो जाता है।


नमाज पढ़कर वापस आये जफर दुकान के अंदर का नजारा देखकर चौंक गए। उन्होंने देखा कि गल्ले का ताला टुटा हुआ था और उसमे रखी नकदी गायब थी। दुकान और बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने पर चोर की पूरी करतूत साफ नजर आ गई। पीड़ित व्यापारी मोहम्मद जफर ने इस मामले की लिखित शिकायत बिल्सी थाना पुलिस को दी है।


प्रभारी अपराध बिल्सी बीके मौर्य ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज हमारे पास है, जिसमें आरोपी का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। पुलिस की टीमें उसकी पहचान और तलाश में जुट गई हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

counter
अभी तक पाठक संख्या