भारत का युवा नरेंद्र मोदी पर भरोसा नहीं करता: Rahul Gandhi - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, मई 30, 2026

भारत का युवा नरेंद्र मोदी पर भरोसा नहीं करता: Rahul Gandhi

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से नीट पेपर लीक को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने छात्रों से मुलाकात के दौरान हुई बात का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स के माध्यम से कहा कि नीट छात्रों से मुलाक़ात में एक बात बिल्कुल साफ हो गई कि भारत का युवा नरेंद्र मोदी पर भरोसा नहीं करता। उन्होंने मुझे बताया कि पेपर WhatsApp और Telegram पर खुलेआम बिक रहे हैं। किस कीमत पर बिक रहे हैं, कौन ख़रीद रहा है, माफ़िया कैसे काम कर रहे हैं - यह सब इन बच्चों को पता है।

राहुल गांधी ने कहा कि उनका एक ही सवाल था - जो हमें पता है, वो सरकार और संस्थाओं को क्यों नहीं? सच यह है ये बच्चे सरकार से बेहतर जानते हैं कि इस सड़ी हुई व्यवस्था को कैसे ठीक किया जा सकता है और दूसरी ओर कितनी शर्मनाक बात है कि जिस सेना का काम दुश्मनों से देश की रक्षा करना है, आज उसे मोदी सरकार के अपने भ्रष्टाचार से बच्चों के पेपर बचाने भेजा जा रहा है।

टुकड़ों के सुधार से अब काम नहीं चलेगा
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस संबंध में आगे कहा कि टुकड़ों के सुधार से अब काम नहीं चलेगा। छात्रों, शिक्षकों और Experts के साथ मिलकर पूरी परीक्षा व्यवस्था नए सिरे से बनानी होगी। हम और बच्चे नहीं खो सकते और एक भी पीढ़ी का भविष्य इस भ्रष्ट तंत्र के हवाले नहीं कर सकते।

PC:thenewsminute
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें