Ashok Gehlot का बड़ा बयान, कहा-किसी को नहीं पता कि अगला निशाना कौन होगा - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, जून 10, 2026

Ashok Gehlot का बड़ा बयान, कहा-किसी को नहीं पता कि अगला निशाना कौन होगा

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मध्यप्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नॉमिनेशन रद्द किए जाने पर भाजपा को निशाने पर लिया है। उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ा बयान दिया है।

पूर्व सीएम गहलोत ने संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि मध्यप्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की कैंडिडेट मीनाक्षी नटराजन का नॉमिनेशन रद्द करवाना भाजपा की लोकतंत्र का गला घोटने वाली बात है।

ये चुनावों को फ्री एंड फेयर तरीके से लड़ ही नहीं सकते। जो नॉमिनेशन फॉर्म को कैंसिल करने के लिए तर्क दिए जा रहे हैं वो वैलिड नहीं हैं और एक प्रकार से कांग्रेस से सीट छीनने की साजिश है और यही तो वो वोट चोरी है जिसकी बात राहुल गांधी बार-बार करते हैं।

सभी दलों को भाजपा के इस षडयंत्र के खिलाफ बोलना चाहिए, जिस तरह से ये चाहे लोकसभा हो या राज्यसभा, अपनी संख्याबल बढ़ाने के लिए पैंतरेबाजी कर रही है किसी को नहीं पता कि अगला निशाना कौन होगा।

PC:etvbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें