कांठ/जिला मुरादाबाद - खेत से चारा लेने जा रही किशोरी पर तेंदुए ने किया हमला, ग्रामीणो की सूझबूझ से बची जान - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, जून 30, 2026

कांठ/जिला मुरादाबाद - खेत से चारा लेने जा रही किशोरी पर तेंदुए ने किया हमला, ग्रामीणो की सूझबूझ से बची जान

newsindia17.com/kanth-moradabad-teenage-girl-attacked-by-leopard-while-going-to-fodder-field
एआई जनरेटेड इमेज 

जिला मुरादाबाद के कांठ थाना क्षेत्र में आज मंगलवार की शाम एक किशोरी पर तेंदुए द्वारा हमला किये जाने के बाद दहशत फैल गई। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर दौड़े, जिसके बाद तेंदुआ उसे छोड़कर जंगल की ओर भाग निकला। घायल किशोरी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर की निवासी सानिया आयु 17 वर्ष पुत्री मने सैफी आज मंगलवार शाम अपने खेत से चारा लेने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में पेड़ पर छिपे बैठे तेंदुए ने अचानक छलांग लगाकर उस पर हमला कर दिया। इस हमले में किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। किशोरी की चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तत्काल घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों की भीड़ देख और शोर-शराबा सुनकर तेंदुआ मौके से भाग निकला। घटना के बाद ग्रामीणों ने घायल किशोरी को सुरक्षित बाहर निकाला और उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ पहुंचाया।


प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सानिया की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल मुरादाबाद रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय पुलिस की टीम भी सक्रिय हो गई।


ग्राम प्रधान ओमप्रकाश सिंह ने वन विभाग को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। वन विभाग के डिप्टी रेंजर और वन दरोगा राजेंद्र सिंह जिला ने अस्पताल पहुँचकर घायल घायल किशोरी का हालचाल जाना। अधिकारियों ने परिजनों को आश्वस्त किया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है और प्रभावित क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।


घटना के बाद गोपालपुर और आसपास के गांवों में तेंदुए की मौजूदगी को लेकर लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ने तथा क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

counter
अभी तक पाठक संख्या