इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बीच मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में मुलाकात हुई है। पद्म अवॉर्ड्स के ठीक बाद हुई इस मुलाकात के बाद कई तरह की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। खबरों की माने तो कहा जा रहा हैं कि इस मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल हो सकता है।
हो चुका हैं मंत्री का इस्तीफा
इससे पहले मंगलवार को केरल के वरिष्ठ भाजपा नेता और मोदी सरकार में मंत्री जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त होने के बाद केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया। भाजपा ने भी कुरियन को दोबारा राज्यसभा नहीं भेजा। वहीं, रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह, जिनका राज्यसभा कार्यकाल 21 जून को समाप्त हुआ था, उन्हें भी भाजपा ने फिर से नामित नहीं किया है।
कुछ मंत्रियों को दी जिम्मेदारी
खबरों की माने तो हाल ही में, कुछ केंद्रीय मंत्रियों को उनके गृह राज्यों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उनकी नियुक्ति से कैबिनेट में जल्द ही फेरबदल की अटकलें भी तेज हो गई हैं।
pc- news18