बिजनौर/उत्तर प्रदेश - समाजवादी पार्टी ने उठाया बढ़ती बेरोजगारी व महंगाई का मुद्दा, बैरिकेड तोड़ पहुँचे कलेक्ट्रेट, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, जुलाई 13, 2026

बिजनौर/उत्तर प्रदेश - समाजवादी पार्टी ने उठाया बढ़ती बेरोजगारी व महंगाई का मुद्दा, बैरिकेड तोड़ पहुँचे कलेक्ट्रेट, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

https://newsindia17.com/bijnor-sp-protest-over-unemployment-and-inflation-barricades-broken-memorandum-submitted-to-dm

आज सोमवार को बड़ी संख्या मे एकत्र हुए समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओ ने बिजनौर मे प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध मे जोरदार प्रदर्शन किया। इस विराट प्रदर्शन से पूर्व सैकड़ो की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी जिला कार्यालय से रैली निकालकर कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े। इस रैली को रोकने हेतु पुलिस द्वारा लगाई गयी विभिन्न बैरिकेडिंग भी प्रदर्शनकारियो को नही रोक सकी और नारेबाजी करते हुए सपा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहाँ राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।


इस विराट प्रदर्शन से पूर्व दोपहर के समय सपा कार्यकर्ता जिला कार्यालय पर एकत्र हुए और सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट की ओर कूच किया। प्रशासन ने इस रैली को रोकने व सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए पार्टी कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर बैरिकेडिंग की थी। मगर प्रदर्शनकारियों की बड़ी संख्या के कारण पुलिस उन्हें रोक नहीं सकी और कार्यकर्ता बैरिकेड हटाकर आगे बढ़ गए।


कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी जसजीत कौर को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जनपद की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार से त्वरित समाधान की मांग की गई। सपा नेताओं ने युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने, किसानों के गन्ना भुगतान में हो रही देरी समाप्त करने तथा अन्य कृषि उत्पादों का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने की मांग की। इसके साथ ही महंगाई पर नियंत्रण, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की आवश्यकता भी बताई गई।


जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में जिला अस्पताल तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त चिकित्सकों की नियुक्ति और आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग भी शामिल रही। इसके अलावा सड़क, बिजली, पेयजल, स्वच्छता, कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी सरकार से प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया गया।


प्रदर्शन के दौरान नजीबाबाद विधायक हाजी तसलीम अहमद, नगीना विधायक मनोज पारस, चांदपुर विधायक स्वामी ओमवेश, नूरपुर विधायक रामावतार सैनी, जिलाध्यक्ष हनी फैसल, पूर्व मंत्री नईम उल हसन, अमित चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन, कमरुल इस्लाम, सफदर आमिर, अनुज चौधरी, डॉ. रमेश तोमर, राहुल सिंह, अहमद खिज़र, अखलाक पप्पू सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

conter12
अभी तक पाठक संख्या