मंडावली/जिला बिजनौर - 16 वर्षीय नाबालिग बेटी हुई पिता की हवस का शिकार, 6 माह की गर्भवती पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार, मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, जुलाई 14, 2026

मंडावली/जिला बिजनौर - 16 वर्षीय नाबालिग बेटी हुई पिता की हवस का शिकार, 6 माह की गर्भवती पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार, मुकदमा दर्ज

https://newsindia17.com/mandawali-bijnor-minor-daughter-rape-case-filed

जिला बिजनौर के मंडावली थाना क्षेत्र से बेहद घिनौनी और मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ उसके अपने ही पिता ने हवस का खेल खेला, जिसके चलते अब वह पांच-छह माह की गर्भवती है। इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। मामला प्रकाश मे आने के बाद पुलिस ने किशोरी को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है तथा आरोपी पिता की तलाश मे जुटी है।


पाठको को बताना उचित होगा कि कुछ दिन पूर्व आरोपी परिवार के ही एक युवक ने मंडावली पुलिस को उक्त मामले की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस ने पीड़िता से की गयी आवश्यक पूछताछ के बाद उसे वन स्टॉप सेंटर भेज दिया था। यहाँ की गयी काउंसलिंग के दौरान पीड़िता ने बताया कि करीब पांच-छह महीने पहले रात के समय वह अपने कमरे में अकेली सो रही थी। इसी दौरान मौका पाकर उसका पिता कमरे में दाखिल हुआ और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि घटना के दौरान आरोपी द्वारा मुंह दबा दिए जाने के कारण वह शोर भी नही मचा सकी।


घटना के अगले दिन पीड़िता ने इस बारे मे अपनी माँ को बताया लेकिन आरोपी पिता ने उसे ही झूठा ठहरा कर बात दबा दी। इसके बाद पीड़िता ने अपनी चाची को भी आपबीती सुनाई, लेकिन वहां भी पिता ने झूठ का सहारा लेकर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की।


समय बीतने के साथ पीड़िता गर्भवती हो गयी और उसके शरीर में बदलाव नजर आने लगे। अब परिवार की महिलाओं को शक हुआ और गांव में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। करीब चार दिन पहले इस मामले को लेकर गाँव मे पंचायत बैठी, जिसमें आरोपी पिता से घटना के बारे मे पूछे जाने पर वह खामोश रहा। उसकी खामोशी देख पंचायत में मौजूद एक बुजुर्ग ने आरोपी को थप्पड़ भी जड़े। इस पंचायत के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने आरोपी के परिवार के एक युवक की सूचना पर पीड़िता से शुरुआती पूछताछ की और उसे वन स्टॉप सेंटर भेज दिया, जहां उसकी काउंसिलिंग हुई। वन स्टॉप सेंटर की विधिक स्वयं सेवक शिखा रानी की तहरीर पर पुलिस ने पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।


सीओ आकांक्षा गौतम ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और उसे जल्द ही सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

conter12
अभी तक पाठक संख्या