नहटौर/जिला बिजनौर - बताशा फैक्टरी कर्मचारी की करंट की चपेट मे आकर दर्दनाक मौत, 3 बच्चो के सिर से उठा पिता का साया - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, जुलाई 10, 2026

नहटौर/जिला बिजनौर - बताशा फैक्टरी कर्मचारी की करंट की चपेट मे आकर दर्दनाक मौत, 3 बच्चो के सिर से उठा पिता का साया

www.newsindia17.com

जिला बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र स्थित बताशा कारखाने मे आज शुक्रवार की सुबह हुए हादसे मे एक कारीगर की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कारीगर के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजने के साथ ही अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। कारीगर की दर्दनाक मौत की परिजनो में मातम छा गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोज सैनी आयु  35 वर्ष निवासी ग्राम फरीदनगर नगर के धामपुर मार्ग स्थित मोहल्ला जोशियान में टावर के सामने संचालित एक बताशा फैक्ट्री में कारीगर का काम करता था। मनोज प्रतिदिन की तरह आज शुक्रवार को भी सुबह करीब 6:30 बजे अपने काम पर पहुँचा था और मशीनों को चालू कर रहा था। मनोज भट्टी के पास लगे पंखे की बिजली की तारे जोड़ रहे थे। इसी दौरान वह तेज करंट की चपेट में आ गया। करंट का ये झटका इतना तीव्र था कि मनोज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।


कुछ समय बाद फैक्ट्री पहुंचे अन्य कर्मचारियो ने मनोज को जमीन पर अचेत अवस्था में पड़ा देखा। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही नहटौर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया।


प्रभारी निरीक्षक नहटौर किशन अवतार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला करंट लगने से मृत्यु का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


मृतक मनोज सैनी अपने पीछे पत्नी और 3 छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर फैक्ट्री संचालित की जा रही थी, वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। फैक्ट्री टिन-शेड और तिरपाल के नीचे संचालित हो रहे इस कारखाने मे सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही थी इसी कारण आज ये दर्दनाक हादसा हो गया।

free web counter
अभी तक पाठक संख्या