हीमपुर दीपा/जिला बिजनौर - जंगल से चारा लेने गयी महिला पर गुलदार ने किया हमला, मौके पर मौत, गांव में दहशत - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, जुलाई 20, 2026

हीमपुर दीपा/जिला बिजनौर - जंगल से चारा लेने गयी महिला पर गुलदार ने किया हमला, मौके पर मौत, गांव में दहशत

https://www.newsindia17.com/2026/07/bijnor-woman-killed-in-leopard-attack-while-cutting-fodder-in-heempur-deepa-village.html

जिला बिजनौर के कई क्षेत्रो मे व्याप्त गुलदार का भय वन विभाग द्वारा किये जा रहे तमाम प्रयासो के बाद भी कम नही हो सका है। गत कुछ वर्षो मे गुलदार ने हमला कर कई लोगो की जान ले ली है और कई लोग गंभीर घायल हुए है। ऐसा ही एक ताजा मामला जनपद के हीमपुर दीपा क्षेत्र से प्रकाश मे आया है। यहाँ आज सोमवार को जंगल से चारा लेने गयी एक महिला पर अचानक ही गुलदार ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद से ग्रामीणो व क्षेत्र वासियो में भय और आक्रोश का माहौल है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गाँव अजुपुरा जाट निवासी मुन्ने सिंह की पत्नी वीरवती आयु करीब 50 वर्ष पशुओ के लिए चारा लेने जंगल गयी थी। चारा काटने के दौरान अचानक ही झाड़ियो से निकलकर आये गुलदार ने वीरवती पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले मे वीरवती गंभीर रूप से घायल हो गयी और मौके पर ही दम तोड़ दिया।


घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या मे ग्रामीण जंगल पहुंच गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरिक्षण किया। वन विभाग के अधिकारियो ने आसपास के क्षेत्र मे गुलदार की तलाश शुरू कर दी है।


दूसरी ओर इस घटना के बाद से गाँव मे दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी जंगली जानवरों की गतिविधियां देखी जाती रही हैं, लेकिन अब लोगों का खेतों और जंगल की ओर जाना भी असुरक्षित हो गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को शीघ्र पकड़ने, प्रभावित क्षेत्र में लगातार गश्त कराने और लोगों की सुरक्षा के लिए प्रभावी इंतजाम करने की मांग की है।


वन विभाग ने लोगों से जंगल और खेतों में अकेले न जाने तथा सतर्क रहने की अपील की है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। तेंदुए की तलाश के लिए वन विभाग की टीम लगातार निगरानी और सर्च अभियान चला रही है।

web counter free
अभी तक पाठक संख्या