जिला मुरादाबाद की पाकबड़ा थाना पुलिस व एसटीएफ आगरा ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गत 5 वर्षो से फरार 50 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी पर एक पेट्रोल पंप से 6 हजार लीटर डीजल खरीदकर बिना भुगतान किये फरार होने और पुलिस कार्रवाई से बचने का आरोप है।
पाठको को बताना उचित होगा कि वर्ष 2020 मे आरोपी दीपक राय पुत्र बलराम राय, निवासी ग्वालियर (मध्य प्रदेश) ने चरण फिलिंग स्टेशन, लोधीपुर राजपूत से 6000 लीटर डीजल खरीदा था। इस डीजल के भुगतान के लिए उसने आईसीआईसीआई बैंक, शाखा तानसेन नगर, ग्वालियर के दो चेक, आधार कार्ड, पेन कार्ड और लैटर पेड उपलब्ध कराते हुए तीन दिन के अंदर भुगतान किये जाने का वादा किया था। इसके बाद वह भुगतान किये बिना ही फरार हो गया था। इस मामले मे पेट्रोल पम्प स्वामी द्वारा उसके खिलाफ तहरीर देकर भुगतान दिलाये जाने की गुहार लगाई गयी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओ में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
बताया गया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई भी की गयी थी। इस सबके बाद भी आरोपी ने न ही न्यायालय में आत्मसमर्पण किया और न ही पुलिस के सामने पेश हुआ। आरोपी की गिरफ्तारी पर 50 हजार का ईनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने14 फरवरी 2023 को फरारी के मामले में उसके विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र भी दाखिल किया था। आज सोमवार, 20 जुलाई को एसटीएफ आगरा और थाना पाकबड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
इस कार्रवाई में थाना पाकबड़ा के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार, उपनिरीक्षक रजनीश चौधरी सहित एसटीएफ आगरा और स्थानीय पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

