मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश - संदिग्ध परिस्तिथियो मे हुई विवाहिता की मौत की गुत्थी सुलझाने मे जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे हुई जहर के सेवन की पुष्टि - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, जुलाई 15, 2026

मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश - संदिग्ध परिस्तिथियो मे हुई विवाहिता की मौत की गुत्थी सुलझाने मे जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे हुई जहर के सेवन की पुष्टि

newsindia17.com - moradabad-vivahita-pinki-maut-postmortem-report-zehar-sevan-ki-pushti
गत सोमवार को मुरादाबाद महानगर के कटघर थाना क्षेत्र मे हुई विवाहिता की मौत के मामले ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नया मोड़ ले लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे जहर के सेवन की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामले की जाँच और तेज कर दी है। दूसरी ओर मृतका के मायके पक्ष वालो ने पति और ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या किये जाने का संगीन आरोप लगाया है।

पाठको को बताना उचित होगा कि कटघर थाना सहित के बलदेवपुरी निवासी पिंकी की शादी लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व गांव हृदयपुर निवासी युवक के साथ हुई थी। उस समय पिंकी के एक वर्षीय एक पुत्री भी है। पुलिस द्वारा की गयी प्रारभिक जाँच में सामने आया कि घटना वाले दिन पिंकी और उसके पति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके कुछ समय बाद उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

इस मामले मे मृतका के भाई द्वारा पुलिस को दी गयी तहरीर मे बताया गया था कि शादी के कुछ समय बाद से ही  ससुराल पक्ष द्वारा उसकी बहन को प्रताड़ित किया जा रहा था। भाई ने आरोप लगाया था कि पति और अन्य ससुरालियों ने मिलकर ही पिंकी की हत्या की है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजने के बाद मामले की जाँच मे जुटी थी।

कल मंगलवार शाम प्राप्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर के सेवन से मौत होने की पुष्टि होने के बाद पुलिस अब पता लगाने में जुटी हैं कि पिंकी ने स्वयं जहरीला पदार्थ खाया था या फिर उसे किसी ने जबरन उसे जहर दिया था। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर से मौत की पुष्टि हुई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट, परिजनों के आरोपों तथा विवेचना के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। 
counter
अभी तक पाठक संख्या