National Weather Forecast: देश के 19 राज्यों में आज झमाझम बारिश का अलर्ट, राजस्थान में भी 25 जिलों में हो सकती हैं बारिश, जयपुर में बरस रहे मेघ - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, जुलाई 02, 2026

National Weather Forecast: देश के 19 राज्यों में आज झमाझम बारिश का अलर्ट, राजस्थान में भी 25 जिलों में हो सकती हैं बारिश, जयपुर में बरस रहे मेघ

इंटरनेट डेस्क। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि देश के अधिकांश हिस्सों में मॉनसून सक्रिय है और इसकी वजह से 2 जुलाई गुरुवार को देश के करीब 19 राज्यों में झमाझम बारिश होगी। 2 जुलाई को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत यूपी, बिहार, झारखंड समेत उत्तरी भारत के राज्यों और पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पूर्वाेत्तर के राज्यों में भी भारी बारिश की संभावना है। कुल 19 राज्यों में कल आज झमाझम बारिश होने के आसार हैं।

राजस्थान में हो रही बारिश
राजस्थान में अभी पूरी तरह मानसून की एंट्री हुई नहीं है। लेकिन बारिश का दौर शुरू हो गया है। बुधवार को भी राजधानी सहित कई जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिली थी, वहीं आज सुबह से ही जयपुर में बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने अत्यंत महत्वपूर्ण तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी की है। ताजा बुलेटिन के मुताबिक, राज्य के मध्य, पूर्वी और उत्तरी इलाकों में एक मजबूत वेदर सिस्टम एक्टिव हुआ है। इसके प्रभाव से जयपुर, अजमेर, टोंक और भीलवाड़ा समेत एक दर्जन से अधिक जिलों में अगले कुछ घंटों के भीतर मध्यम से भारी बारिश और तीव्र मेघगर्जन की प्रबल संभावना बनी हुई है।

कई इलाकों में झमाझम बारिश दर्ज
मानसून के आज पूरी तरह सक्रिय होने का अनुमान लगाया जा रहा है। लेकिन बीते बुधवार को भी राजधानी जयपुर और करौली के कई रिहायशी व ग्रामीण इलाकों में अच्छी-खासी बारिश दर्ज की जा चुकी है। झमाझम बारिश के इस दौर से स्थानीय लोगों को पिछले कई दिनों से सता रही उमस और भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है, साथ ही तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो जुलाई के शुरुआती दो सप्ताह के भीतर राजधानी जयपुर सहित पूरे पूर्वी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से काफी अधिक बारिश होने के प्रबल आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कुल 25 जिलों में अंधड़ चलने, तेज बारिश होने और आकाशीय बिजली (लाइटनिंग) गिरने की गंभीर चेतावनी जारी की है।

pc- jagran