बदायूं/उत्तर प्रदेश - खूनी होली के साथ हुआ रिश्तों का खौफनाक अंत: मामा ने भांजे को गोलियों से भूना, बीच-बचाव करने पहुंची बहन भी बनी निशाना - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, जुलाई 16, 2026

बदायूं/उत्तर प्रदेश - खूनी होली के साथ हुआ रिश्तों का खौफनाक अंत: मामा ने भांजे को गोलियों से भूना, बीच-बचाव करने पहुंची बहन भी बनी निशाना

newsindia17.com/badaun-mama-ne-bhanje-ki-goli-markar-ki-hatya-behan-bhi-bani-nishana
आरोपी की फाइल फोटो 
जिला बदायूँ के कादरचौक थाना क्षेत्र से रिश्तो को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आयी है। यहाँ मामा -भांजे के बीच हुआ घरेलू विवाद खुनी संघर्ष मे बदल गया। इस दौरान शराब के नशे मे धुत्त मामा ने भांजे की गोली मारकर हत्या कर दी। इतना ही नही अपने बेटे को बचाने आयी बहन को भी आरोपी ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मामा तमंचा लेकर फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाँव बख्तपुर का निवासी वीर सिंह आयु 42 वर्ष खेती-किसानी करता है। वीर सिंह की बहन संतोषी व भांजा आकाश भी उसी के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि वीर सिंह का अपनी पत्नी कन्यावती से पारिवारिक विवाद चल रहा था और उसकी पत्नी करीब 20 दिन पहले अपने बच्चों के साथ मायके चली गई थी। कल बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे वीर सिंह और उसका 25 वर्षीय भांजा आकाश घर पर बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि वीर सिंह ने अपनी पत्नी के घर छोड़कर जाने के लिए बहन संतोषी को जिम्मेदार ठहराया, जिसके बाद विवाद बढ़ता चला गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले दोनों के बीच गाली-गलौज और हाथापाई हुई। परिवार के लोगों ने इसे नशे मे हुआ सामान्य विवाद समझकर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। इसी दौरान आकाश घर से लाठी लेकर आ गया, जिसके बाद वीर सिंह वहां से चला गया। कुछ देर बाद वह वापस लौटा तो उसके हाथ में तमंचा था। बताया जा रहा है कि जैसे ही आकाश उसकी ओर बढ़ा वीर सिंह ने गोली चला दी। मामा द्वारा चलाई गयी दो गोलियां आकाश के सीने मे जा लगी और मौके पर ही गिर गया। बेटे को बचाने के लिए दौड़ी उसकी मां संतोषी को भी आरोपी ने गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो मां-बेटे को खून से लथपथ हालत में पड़ा पाया। घटना की सूचना मिलने पर कादरचौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, जबकि आकाश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद संतोषी की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। एसपी सिटी, सीओ दातागंज और स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में शराब के नशे में हुए विवाद के बाद घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया गया है। तहरीर मिलने के बाद हत्या और हत्या के प्रयास समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

परिजनों के मुताबिक संतोषी की शादी करीब आठ वर्ष पहले हुई थी, लेकिन वैवाहिक जीवन में अनबन के चलते वह बच्चों के साथ मायके लौट आई थीं। इसके बाद उन्होंने गांव में जमीन खरीदकर मकान बनाया और यहीं रहने लगीं। संतोषी की तीन बेटियों पूजा, रूबी और खुश्बू की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा आकाश और दो छोटे बच्चे भावना और विकास उनके साथ रहते थे। आकाश खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था।
web counter free
अभी तक पाठक संख्या