हसनपुर/जिला अमरोहा - बेखौफ हुए चोर उठा ले गए किसान के खेत में रखा ट्रांसफार्मर, पीड़ित ने लगाई कार्रवाई किये जाने की गुहार - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, जुलाई 15, 2026

हसनपुर/जिला अमरोहा - बेखौफ हुए चोर उठा ले गए किसान के खेत में रखा ट्रांसफार्मर, पीड़ित ने लगाई कार्रवाई किये जाने की गुहार

newsindia17.com/hasanpur-amroha-thieves-stole-transformer-from-farmers-field

जिला अमरोहा के हसनपुर कोतवाली से एक किसान के खेत मे रखा एक बिजली का ट्रांसफार्मर चोरी कर लिए जाने का मामला प्रकाश मे आया है। कल मंगलवार की रात हुई इस घटना का पता आज बुधवार की सुबह उस समय लगा जब किसान अपने खेत पर पहुँचा। पीड़ित ने पुलिस को अज्ञात चोरो के खिलाफ तहरीर देकर मामले मे कार्रवाई किये जाने की गुहार लगाई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गाँव पीठखेड़ा निवासी किसान जसवीर सिंह का खेत गाँव से करीब 2 किलोमीटर दूरी पर है। जसवीर सिंह व उनके परिजन भवालपुर अड्डे पर रहते है। जसवीर सिंह ने फसलो की सिंचाई करने के लिए अपने खेत पर बिजली का ट्रांसफार्मर लगवाया हुआ था।


आज बुधवार की सुबह करीब 7 बजे खेत पर पहुंचे किसान के भाई योगराज सिंह ने देखा कि वहां लगा  ट्रांसफार्मर गायब है। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी परिजनों को दी। पीड़ित परिवार का कहना है कि चोर ट्रांसफार्मर को किसी वाहन में लादकर अपने साथ ले गए। योगराज सिंह ने बताया कि जिस तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है, वह हैरान करने वाली है।  क्योंकि ट्रांसफार्मर के ठीक ऊपर से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। इसके बावजूद चोर बिना किसी डर के ट्रांसफार्मर चोरी कर ले गए।


पीड़ित किसान ने तत्काल डायल 112 पुलिस और स्थानीय चौकी पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही  पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पीड़ित किसान ने पुलिस को शिकायती पत्र सौंपकर अज्ञात चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


इस संबंध में बिजली विभाग के जेई प्रदीप कुमार ने बताया कि उन्हें ट्रांसफार्मर चोरी की सूचना प्राप्त हुई है। विभाग मामले की जांच कर रहा है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस के साथ समन्वय किया जाएगा।

counter
अभी तक पाठक संख्या