Weather Update: देश के 21 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में सुस्त पड़ा मानसून - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, अगस्त 29, 2026

Weather Update: देश के 21 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में सुस्त पड़ा मानसून

इंटरनेट डेस्क। देश के अलग अलग राज्यों में इस समय बारिश का दौर जारी हैै। आज के मौसम की बात करें तो देश में मानसून की खतरनाक रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से टेंशन भरा अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज यूपी, बिहार, दिल्ली समेत 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक की आंधी चल सकती है। 

21 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक 29 अगस्त को देश के 21 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा, मध्य प्रदेश, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। 

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान में मानसून की गतिविधियां अब कमजोर पड़ती नजर आ रही हैं। आईएमडी के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 29 अगस्त को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। दक्षिणी राजस्थान के उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, सलूम्बर और प्रतापगढ़ इलाकों में भी स्थानीय स्तर पर बारिश के आसार हैं। राहत की बात यह है कि मौसम विभाग ने 29 अगस्त के लिए राजस्थान के किसी भी जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है।

pc- india tv hindi