खजुरिया/जिला रामपुर - विधवा महिला के साथ दुष्कर्म के मामले मे वाँछित मुख्य आरोपी गिरफ्तार, शादी का झाँसा देकर दो वर्ष तक शोषण करने का आरोप - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, सितंबर 16, 2026

खजुरिया/जिला रामपुर - विधवा महिला के साथ दुष्कर्म के मामले मे वाँछित मुख्य आरोपी गिरफ्तार, शादी का झाँसा देकर दो वर्ष तक शोषण करने का आरोप

https://newsindia17.com/2026/09/khajuria-rampur-widow-woman-case-accused-arrested.html

जिला रामपुर की खजुरिया थाना पुलिस ने विधवा महिला से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार किये गए आरोपी पर महिला को शादी का भरोसा देकर करीब दो साल तक उसके साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप है। इस मामले मे महिला द्वारा की गयी शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।


उक्त मामले पुलिस को दी गई शिकायत मे महिला ने बताया था कि उसके पति की करीब दो साल पहले मृत्यु हो गई थी। इसके बाद रामसहाय ने उसे सहारा देने के साथ ही शादी करने का भरोसा दिया। आरोप है कि रामसहाय ने शादी का झांसा देकर करीब दो वर्षों तक महिला का शोषण किया। महिला द्वारा शादी का दबाब बनाये जाने पर दोनो के बीच विवाद शुरू हो गया और गत 14 जुलाई को रामसहाय पक्ष के कुछ लोगो ने मारपीट कर महिला को घर से बाहर निकाल दिया। इस घटना के बाद महिला किसी अन्य स्थान पर रहने लगी थी।


महिला द्वारा की गयी शिकायत मे बताया गया था कि इस सबके बाद गत 21 जुलाई को रामसहाय कुछ लोगों के साथ उसके पास पहुंचा था। शिकायत के अनुसार आरोपी ने इस दौरान फिर से महिला के साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।


उक्त मामले मे पीड़िता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुख्य आरोपी रामसहाय समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान पुलिस को मुख्य आरोपी के संबंध में जानकारी मिलने पर आज बुधवार को उसे खजुरिया खुर्द तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।


वरिष्ठ उप निरीक्षक रामकुमार वशिष्ठ के अनुसार  मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए रामसहाय को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी सतेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है। उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। मामले में नामजद अन्य लोगों की भूमिका और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच, उपलब्ध साक्ष्यों और न्यायिक प्रक्रिया के आधार पर होगी।

web counter free
अभी तक पाठक संख्या