रहरा/जिला अमरोहा - ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से 22 वर्षीय सैलून संचालक की मौत, चालक वाहन समेत फरा - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, सितंबर 28, 2026

रहरा/जिला अमरोहा - ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से 22 वर्षीय सैलून संचालक की मौत, चालक वाहन समेत फरा

जिला अमरोहा के रहरा थाना क्षेत्र मे कल देर शाम हुए सड़क हादसे मे बाइक सवार 22 वर्षीय युवकगंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार हेतु स्थानीय सीएचसी भेजा। जहाँ उसकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हसनपुर सीएचसी ले जाने के दौरान ही युवक ने रास्ते मे दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजने के साथ ही मामले मे अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार आजाद अहमद आयु 22 वर्ष निवासी आदमपुर थाना क्षेत्र ने बचपन में ही अपने माता-पिता को खो दिया था। इसके बाद उनके मामा इसरार ने उनका पालन-पोषण किया था और उनकी जिम्मेदारी संभाली थी। आजाद अपने मामा के साथ मिलकर हेयर सैलून चला रहे थे।


कल रविवार को आजाद किसी काम से रहरा गए थे। देर शाम बुलेट बाइक से वापस लौटते समय रहरा पेट्रोल पंप के पास विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आजाद बाइक से सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची।


स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल आजाद को उपचार के लिए रहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। उनकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही आजाद की हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। इसके बाद शव को हसनपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।


रहरा थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम हुए सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। रहरा पेट्रोल पंप के पास बुलेट बाइक से जा रहे सैलून संचालक आजाद अहमद को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल आजाद ने इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।


रहरा थाना प्रभारी अमित तोमर के अनुसार सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस हादसे से संबंधित जानकारी जुटा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फरार चालक और हादसे की परिस्थितियों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

free counter
अभी तक पाठक संख्या