धामपुर/जिला बिजनौर - डिवाइडर पार कर अर्टिगा से जा भिड़ी अनियंत्रित हुई आई-10 कार, दो युवकों की मौत, दो गंभीर - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, सितंबर 28, 2026

धामपुर/जिला बिजनौर - डिवाइडर पार कर अर्टिगा से जा भिड़ी अनियंत्रित हुई आई-10 कार, दो युवकों की मौत, दो गंभीर

https://newsindia17.com/dhampur-bijnor-i10-car-crosses-divider-collides-with-ertiga-two-dead-two-injured

कल रविवार की देर रात धामपुर-नगीना मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ये हादसा दुर्गा विहार कॉलोनी के सामने देर रात करीब 12 बजे हुआ। हादसे के दौरान तेज रफ्तार आई-10 कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए सामने से आ रही अर्टिगा से जा टकराई। दो कारो के बीच हुई इस भीषण टक्कर मे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धामपुर पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल दो युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर किया गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार धामपुर के मोहल्ला स्टेट बैंक कॉलोनी निवासी गौतम आयु 23 वर्ष पुत्र स्वर्गीय कमल सैनी और सुमित आयु 24 वर्ष पुत्र महेंद्र सिंह अपने दोस्तों शुभम सैनी पुत्र शीशराम और वासु पुत्र चंद्र सिंह के साथ आई-10 कार से नगीना की ओर से धामपुर लौट रहे थे। देर रात करीब 12 बजे दुर्गा विहार कॉलोनी के सामने उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर हाईवे के दूसरी ओर पहुंच गई  नगीना की ओर जा रही अर्टिगा कार से जा टकराई। आमने सामने हुई भीषण टक्कर मे दोनो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर चीख पुकार मच गयी।


स्थानीय निवासियो द्वारा सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य मे जुट गयी। पुलिस ने घायलों को वाहनों से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहाँ चिकित्सको ने गौतम और सुमित को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल शुभम सैनी और वासु को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेरठ रेफर किया गया। इस हादसे मे अर्टिगा में कर दिया गया।


उक्त हादसे में हुई दो युवकों की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया। बताया गया कि मृतक सुमित चार बहनों का इकलौता भाई था। वहीं गौतम के परिवार में दो भाई और एक बहन हैं। देर रात हुए हादसे की खबर जैसे ही दोनों परिवारों तक पहुंची, वहां मातम पसर गया। मोहल्ले में भी शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भेज दिया। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक कार के अनियंत्रित होने के बाद हादसा हुआ, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।


देर रात हुए इस हादसे ने दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। दुर्घटना के बाद एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता सामने आई है।

web counter free
अभी तक पाठक संख्या