बदायूँ/उत्तर प्रदेश - शमशान घाट के पास बेहोश मिले युवक की उपचार के दौरान मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, सितंबर 03, 2026

बदायूँ/उत्तर प्रदेश - शमशान घाट के पास बेहोश मिले युवक की उपचार के दौरान मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी

badaun-shamshan-ghat-ke-paas-behosh-mile-yuvak-ki-upchar-ke-dauran-maut-police-janch-mein-juti

कल बुधवार की शाम लालपुल स्थित शमशान भूमि के पास बेहोशी की हालत मे मिले युवक की आज गुरुवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजने के साथ ही अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही मौत के सही कारणो का पता लग सकेगा।


प्राप्त जानकारी के अनुसार बदायूं सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गाँव बरदरपुर का निवासी मोहित राठौर आयु 26 वर्ष पुत्र ओमपाल सिंह कल बुधवार की शाम पंजाबी शमशान भूमि के पास बेहोशी की हालत मे पड़ा मिला था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मोहित के बड़े भाई सम्राट चौधरी व अन्य परिजन उसे घर ले आये थे और नहलाकर लेटा दिया था। बाद में मोहित की हालत बिगड़ने पर परिजनो ने उसे देर रात मेडिकल कॉलेज मे भर्ती कराया था।


मेडिकल कॉलेज में इलाज के उपचार के दौरान आज गुरुवार सुबह करीब 4 बजे मोहित की मौत हो गई। इसके बाद परिवार में मातम पसर गया। मोहित की शादी नहीं हुई थी और वह दो भाइयों व दो बहनों में सबसे छोटे थे। 


मोहित के भाई सम्राट का कहना है कि परिवार अभी मौत की वजह को लेकर कुछ नहीं कह सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा।

free web counter
अभी तक पाठक संख्या