जिला बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र से गाली गलौज का विरोध करने पर गर्भवती महिला के साथ मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश मे आया है। इतना ही नही दबंगो ने महिला को बचाने आये उसके पति और सास के साथ भी मारपीट की। इस मामले मे पीड़िता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी पीड़िता सुनीता देवी ने पुलिस को दी गयी तहरीर मे बताया कि आज गुरुवार को वह घरेलू काम मे व्यस्त थी। इसी दौरान गाँव निवासी रोहित, बृजपाल सिंह पुत्र मुखराम सिंह, पूनम पत्नी बृजपाल सिंह और रोशनी पत्नी रोहित कुमार घर के बाहर पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। पीड़िता ने बताया कि इस सबका विरोध किये जाने पर बृजपाल सिंह ने उसे धक्का दे दिया और दबंगो से उसके साथ लात घूंसो से मारपीट की। इस मारपीट मे सुनीता को गंभीर चोटे आयी है।
इस दौरान महिला के शोर मचाने पर उसकी सास सुषमा और पति सागर भी मौके पर पहुंच गए। इन दोनो ने सुनीता को बचाने का प्रयास किया जिस पर आरोपियो ने उनके साथ भी मारपीट की। इस दौरान मौके पर ग्रामीणो की भीड़ जुट गयी। पीड़िता ने बताया कि वह इस समय चार माह की गर्भवती है और मारपीट के बाद से उसके पेट मे तेज दर्द है। आरोप है कि दबंगो ने घटना की शिकायत पुलिस से करने पर महिला को जान से मारने व झूठे मुकदमे मे फंसाने की धमकी भी दी।
प्रभारी निरीक्षक नहटौर किशन अवतार सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

