डिडौली/जिला अमरोहा - बुर्का पहने महिला ने की माँ काली के मंदिर मे पूजा, किया आध्यात्मिक अनुभव होने का दावा, घटना की वीडियो वायरल - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, सितंबर 10, 2026

डिडौली/जिला अमरोहा - बुर्का पहने महिला ने की माँ काली के मंदिर मे पूजा, किया आध्यात्मिक अनुभव होने का दावा, घटना की वीडियो वायरल

didauli-amroha-burka-wearing-woman-worships-maa-kali-temple-spiritual-experience-claim-video-viral

उत्तर प्रदेश के जिला अमरोहा मे बुर्का पहने एक मुस्लिम महिला के काली मां मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करने का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाओ का बाजार गर्म है। इस वीडियो में महिला मंदिर में मां काली की प्रतिमा के सामने झुकती और भावुक होती दिखाई दे रही है। हालांकि वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया था, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि ये मामला जिला मुख्यालय अमरोहा से करीब 23 किलोमीटर दूर डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गाँव मढैया से जुड़ा है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार गांव निवासी रुखसार के मंदिर पहुंचने की बात सामने आई है।


वायरल हुए वीडियो में मां काली की प्रतिमा के सामने दो महिलाएं नजर आती हैं। इनमें से एक महिला काले कपड़ों में है और उसके बाल खुले हुए हैं, जबकि दूसरी महिला उसके पास खड़ी होकर उससे बातचीत करती दिखाई देती है। काले कपड़ों वाली महिला प्रतिमा के सामने झुकती हुई और भावुक नजर आती है। वह रोती हुई दिखाई देती है। इस दौरान दूसरी महिला उसके कंधे पर हाथ रखकर उससे बात करती नजर आती है। कुछ समय बाद महिला दोबारा प्रतिमा के सामने झुक जाती है।


वीडियो के दृश्यों से इतना ही स्पष्ट होता है कि महिला मंदिर में प्रतिमा के सामने मौजूद थी और वहां धार्मिक गतिविधि करती दिखाई दे रही थी। हालांकि, केवल वीडियो के आधार पर उसकी मनोदशा, किसी बीमारी या उसके पीछे की वजह को लेकर कोई निश्चित निष्कर्ष निकालना उचित नहीं है।


रुखसार के हवाले से यह दावा किया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से उन्हें एक अलग तरह का आध्यात्मिक अनुभव हो रहा था। इसी वजह से वह काली मां के मंदिर पहुंचीं। पूजा-अर्चना के बाद उसके ठीक होने की बात भी कही जा रही है।


वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर इस घटना को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग इसे धार्मिक सद्भाव और अमरोहा की गंगा-जमुनी तहजीब से जोड़कर देख रहे हैं। फिलहाल वीडियो की रिकॉर्डिंग की वास्तविक तारीख, महिला के मंदिर पहुंचने की परिस्थितियों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। इसलिए मामले में सामने आए दावों को पुष्टि होने तक सावधानी के साथ देखना जरूरी है।

web counter free
अभी तक पाठक संख्या