National Weather Forecast: राजस्थान में आज से बदलने वाला है मौसम, जारी कर दी गई है ये चेतावनी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, सितंबर 02, 2026

National Weather Forecast: राजस्थान में आज से बदलने वाला है मौसम, जारी कर दी गई है ये चेतावनी

इंटरनेट डेस्क। देश के कई राज्यों में अभी बारिश का दौर बना हुआ है। हालांकि राजस्थान में मानसून का प्रभाव कम हुआ है। प्रदेश में आज से मौसम में बदलाव आने वाला है। इस प्रकार के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार  राजस्थान में मानसून की गतिविधियां फिर से जोर पकड़ेंगी। उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल-उड़ीसा तट के आसपास एक वेल मार्क लो प्रेशर एरिया  सक्रिय होने से पूर्वी भारत के साथ-साथ पूर्वी राजस्थान के बड़े हिस्से में बारिश की गतिविधियों में इजाफा होगा। 

मौसम विभाग के मुताबिक, भरतपुर और जयपुर संभाग में आज और कल बारिश का नया दौर शुरू हो जाएगा। इसके बाद 4 सितंबर से लेकर 7 सितंबर के दौरान राज्य के पूर्वी इलाकों में बारिश की तीव्रता में इजाफा होगा। इस अवधि में कोटा, जयपुर, अजमेर, भरतपुर और उदयपुर संभाग में कई जगहों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।  विशेष रूप से कोटा संभाग और उसके आसपास के जिलों में मध्यम से तेज और कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। 

इन जिलों में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, 4 और 5 सितंबर को कोटा, झालावाड़, बारां और सवाई माधोपुर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। वहीं इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से झोंकेदार हवाएं चलने और आकाशीय बिजली चमकने (वज्रपात) की आशंका भी मौसम विभाग की ओर से जताई गई है। विभाग ने  हाड़ौती क्षेत्र के किसानों और आम नागरिकों को आंधी और तेज बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। 

PC: navbharattimes.indiatimes 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें