आदमपुर/जिला अमरोहा - जंगल मे नलकूप के पास पड़ा मिला लापता हुए किसान का शव, परिजनो ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस जाँच मे जुटी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, सितंबर 12, 2026

आदमपुर/जिला अमरोहा - जंगल मे नलकूप के पास पड़ा मिला लापता हुए किसान का शव, परिजनो ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस जाँच मे जुटी

adampur-amroha-jungle-me-nalkoop-ke-paas-lapata-kisan-ka-shav-mila-parijano-ne-jatai-hatya-ki-ashanka

जिला अमरोहा के आदमपुर थाना क्षेत्र से कल शुक्रवार की शाम से लापता हुए एक 25 वर्षीय किसान का शव आज शनिवार की सुबह नलकूप के पास पड़ा मिलने पर हड़कंप मच गया। शव के चेहरे व अन्य भागो पर मिले चोटो के निशानो के चलते परिजनो ने उसकी हत्या किये जाने की आशंका जताई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाँव कोकपुर की मढ़ैया का निवासी जोगेंद्र कल शुक्रवार की शाम किसी काम के सिलसिले मे घर से बाहर गया था। जोगेंद्र एक देर रात तक वापस घर न आने पर परिजनो को चिंता हुई और ग्रामीणो के साथ उसकी तलाश शुरू कर दी। परिजनो ने आसपास के क्षेत्र के साथ ही रिश्तदारो के यहाँ भी काफी खोजबीन की मगर जोगेंद्र का कोई सुराग नही मिला। आज शनिवार सुबह कुछ ग्रामीणो ने जोगेंद्र का शव ओगारपुर के जंगल मे स्थित एक नलकूप के पास पड़ा देखा। शव मिलने का पता लगते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गयी। जोगेंद्र का शव मिलने का पता लगने पर उसके परिजन भी मौके पर पहुँच गए।


घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी अखिलेश भदौरिया पुलिस टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और फिंगरप्रिंट समेत अन्य संभावित साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मौके से जरूरी जानकारी और साक्ष्य संकलित करने के बाद शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


शव की हालत और चेहरे व शरीर पर चोटो के निशान देखकर परिजनो ने जोगेंद्र की हत्या किये जाने की आशंका जताई है। परिजनो ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष कार्रवाई कर दोषियो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किये जाने की मांग की।


एडिशनल एसपी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि मामले की कई पहलुओ को दृष्टिगत रखते हुए जाँच की जा रही है। आसपास के क्षेत्र मे लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज खंगाली जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

conter12
अभी तक पाठक संख्या