इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में नए सीईओ के तौर पर एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की नियुक्ति पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट में सीईओ की नियुक्ति का स्वागत किया है। साथ ही, नए सीईओ जितेंद्र मिश्रा को अपने ही अंदाज में चेताया भी है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर में गुप्त शत्रु हैं। इसलिए उन्हें सावधानी बरतनी पड़ेगी।
क्या बोले बृजभूषण
जनकारी के अनुसार पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने राम मंदिर में सीईओ नियुक्ति के बाद मीडिया से बातचीत के क्रम में नवनियुक्त सीईओ जितेंद्र मिश्रा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जैसे कहा जाता है कि ऑपरेशन सिंदूर में उन्होंने काम किया और अच्छा काम किया। लेकिन, यहां की स्थिति भिन्न है। यहां गुप्त शत्रु हैं तो थोड़ा सावधानी बरतनी पड़ेगी। पूर्व सांसद का कहना है कि राम मंदिर ट्रस्ट में पहले ही सीईओ की नियुक्ति हो जानी चाहिए थी।
संत कर सकते हैं दूसरे काम
पूर्व सांसद ने ट्रस्ट की व्यवस्था और निगरानी पर कहा कि संत दूसरे काम कर सकते हैं, लेकिन हिसाब-किताब को देखना हर किसी के बस की बात नहीं है। इसलिए, ट्रस्ट में देखरेख और निगरानी की व्यवस्था होनी चाहिए।
pc- aaj tak