अमरोहा के गजरौला में पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। दो तस्करों को गिरफ्तार करते हुए तीन अधबने समेत नौ तमंचे व एक बंदूक बरामद किए हैं। दोनों तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है।
आज गुरुवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी सतेंद्र सिंह ने थाना परिसर में फैक्ट्री का राजफाश करते हुए बताया कि तड़के करीब पांच बजे पुलिस को सूचना मिली कि गांव दरियापुर बुजुर्ग स्थित एक टूटे हुए स्कूल में कुछ लोग हथियार बनाने का कार्य कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने गांव दरियापुर में छापेमारी के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार भी किया है। उसके पास से छह तमंचे, एक बंदूक व तीन तमंचे अधबनों के साथ कुछ उपकरण भी बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपित मनोज पुत्र परमा निवासी ग्राम अल्लीपुर खादर थाना हसनपुर व रियासत पुत्र जाफर निवासी गांव हैबतपुर बजारा हैं। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है।
प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि दोनों के खिलाफ जनपद के अलग-अलग थानों में भी मुकदमे दर्ज हैं।
अभी तक पाठक संख्या
