नहटौर - डा0 एके दक्ष ने असहाय व निर्धनों की सेवा कर मनाया जन्म दिवस, किया वस्त्र व कम्बल वितरण - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, दिसंबर 15, 2021

नहटौर - डा0 एके दक्ष ने असहाय व निर्धनों की सेवा कर मनाया जन्म दिवस, किया वस्त्र व कम्बल वितरण

newsindia17

हमारे देश में लगभग सभी महापुरुषों के जन्म दिवसो को किसी न किसी रूप में मनाया जाता है तथा इन्ही महापुरुषों के नाम पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाए जुडी होती है। ये महापुरुष अपने सम्पूर्ण जीवन मानव जाति के कल्याण में जुटे रहे तथा दुसरो को भी अपने आदर्शो से प्रेरित करते रहे। ऐसे ही एक समाज सेवी है नहटौर के डा0 एके दक्ष जिन्होंने आज अपना 44 वां जन्मदिवस असहायों व निर्धनों की सेवा में व्यतीत कर मनाया। 


पाठको को बताना उचित होगा कि नगर के चिकित्सक डा0 एके दक्ष जो पत्रकारिता से भी जुड़े है तथा समाज सेवा से जुडी सभी गतिविधियों में शामिल रहते है ने आज 15 दिसंबर अपने जन्मदिन के अवसर पर सुबह सवेरे कुष्ठ आश्रम हल्दौर पहुँचकर रोगियों को वस्त्र व औषधियाँ दी। इसके बाद उन्होंने अपने आवास पर भी क्षेत्रीय निर्धनों को जो आज मौसम की मार से भी खुद को बचा पाने में असमर्थ है को कम्बल वितरण किया। इस अवसर पर उनके साथ उनकी पत्नी डा0 मनीषा दक्ष, माता श्रीमती फूलवती देवी व पुत्रियाँ कनिका दक्ष व गोलडिका दक्ष भी मौजूद रही। डा0 एके दक्ष व उनकी पत्नी पूर्व में भी अपने जन्मदिवस व अन्य अवसरों पर भी समाज सेवा के कार्यो से हमेशा जुड़े रहे है। 


इस अवसर पर डा0 दक्ष ने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर न ही कोई धर्म है और देश प्रेम से बढ़कर कोई जाति नहीं है। उन्होंने कहा कि निर्धनों व असहायों की सेवा कर उन्हें यदि हम सक्षम बनाने में समर्थ होते है तो निश्चित रूप से ये भी देश हित में योगदान होगा। उन्होंने सभी से ऐसे अवसरों पर निर्धनों व असहायों की सेवा में जुटे रहने की अपील की। 

web counter
अभी तक पाठक संख्या