कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार द्वारा चलाये जा रहे वैक्सीनेशन में फर्जीवाड़ा सामने आ रहा है। एक मृत व्यक्ति के मोबाइल पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से आये कोरोना वैक्सीनेशन पूरा होने के मैसेज पर परिजन भी चौंक गए। बताया गया कि उस व्यक्ति की मौत करीब आठ महीने पहले संक्रमण के चलते ही हुई थी। स्वास्थ्य विभाग ने जांच कराने की बात कही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में जिला सम्भल के सरायतरीन निवासी भाजपा नेता प्रवेश कुमार वार्ष्णेय भी संक्रमित हो गए थे। उनका काफी इलाज कराया गया लेकिन मौत हो गई थी। उन्हें संक्रमण से बचाव के लिए मार्च में पहला टीका लग चुका था। भाजपा नेता की मौत के बाद उनका मोबाइल छोटा बेटा चला रहा है। उनके बड़े बेटे नीलांशु वार्ष्णेय और अन्य परिजन तब चौंक गए जबकि उसी मोबाइल पर मैसेज आया। जिसमें प्रवेश कुमार का वैक्सीनेशन पूरा होने की जानकारी दी गई। वैक्सीनेशन तभी पूरा होता है जबकि दूसरी डोज भी लगा दी जाए। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा वैक्सीनेशन को लेकर फर्जीवाड़ा किए जाने का संदेह हुआ।
|
अभी तक पाठक संख्या |
