बिजनौर - छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजने वाला शिक्षक पहुँचा हवालात - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, दिसंबर 15, 2021

बिजनौर - छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजने वाला शिक्षक पहुँचा हवालात

newsindia17
बिजनौर के वीरा इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा को विल यू मैरी मी कहने वाला शिक्षक हवालात पहुंच गया है। मंगलवार की शाम को पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज किया था, जिसे देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली पुलिस ने वीरा इंजीनियरिंग कॉलेज में शिक्षक रहे अरशद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिक्षक ने कॉलेज की छात्राओं को व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजे थे। आरोपी शिक्षक कॉलेज में छात्राओं को अश्लील इशारे भी करता था। कई छात्राएं शिक्षक की हरकत से परेशान हुई तो उन्होंने अपने परिजनों से शिकायत की थी। इसके बाद इस मामले में छात्र संघ के पदाधिकारियों ने कॉलेज पहुंचकर हंगामा भी किया था। यह पूरा प्रकरण सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ खुद ही केस दर्ज किया और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, छात्राओं के परिजनों ने इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी थी।


अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।


web counter
 अभी तक पाठक संख्या