जिला संभल के जुनावई क्षेत्र में रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इस विवाद में दोनों पक्षों से महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों को गुन्नौर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां घायलों की हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जुनावई क्षेत्र के गांव डडूमरा निवासी ओंकार सिंह के नलकूप से गांव निवासी चंद्रसेन ने अपने खेत की कई बार सिंचाई की थी। बताया जा रहा है कि चन्द्रसेन ने सिंचाई करने के बाद रुपये नहीं दिए थे। ओंकार सिंह द्वारा पैसे की मांग किये जाने पर चंद्रसेन के बेटों ने पूछा कि कितने रुपये हो गए। तभी ओंकार ने छह हजार 6 सौ रुपये देने की बात कही। आरोप है कि चंद्रसेन के परिवार वालों ने रुपये देने से मना कर दिया और इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद मारपीट हो गई। जमकर लाठी-डंडे चले। एक पक्ष से चंद्रवती पत्नी ओंकार, लक्ष्मी पत्नी राजेश, राजेश पुत्र ओंकार, प्रवेश पुत्र ओंकार गंभीर रूप से घायल हो गए एवं दूसरे पक्ष से मोरपाल पुत्र चंद्रसेन, धर्मवीर पुत्र चंद्रसेन घायल हो गए।
दोनों पक्षों के घायलों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर में भर्ती कराया गया था जहां पर चिकित्सक ने घायलों की हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया।
| अभी तक पाठक संख्या |
